hi.goobix.com

ऑनलाइन खेल   समाचार

Goobix समाचार ऑनलाइन नए और लोकप्रिय समाचार दिखाता है। Goobix समाचार हर समाचार को मिले वोटों की संख्या से, या आपके भेजे गए समाचारों से, यह सीखता है कि क्या लोकप्रिय है।

क्रम: लोकप्रियता | प्रकाशन की तिथिपरिणाम: 7201 - 7220 से 7418 [<<] [>>]
7201. सरकार बोली- मेटा एल्गोरिदम का रिव्यू करे:हिंसा भड़काने वाला कंटेंट रोकें; 10 अक्टूबर को आदेश दिया, इसी दिन... (permalink) राजनीति
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
सरकार ने मेटा से इंस्टाग्राम और फेसबुक के एल्गोरिदम का रिव्यू करने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि यूजर्स को एकतरफा नैरेटिव वाला कंटेंट मिल रहा है । मंत्रालय ने यह सलाह 10 अक्टूबर को जारी की, हालंकि इसकी जानकारी सोमवार को सामने आई। इसमें मेटा से सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने, हिंसा भड़काने या गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री पर जांच मजबूत करने को कहा गया है। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी ने इसी दिन दिल्ली में प्रदर्शन बुलाया ... [और पढ़ें]
7202. मणिपुर में चौबीस घंटे में 4 लोगों की हत्या:नाराज लोग शवों को मुख्यमंत्री आवास के बाहर छोड़ गए, पुलिस ने हटाया (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
मणिपुर में 24 घंटे के भीतर हिंसा की 2 घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह इम्फाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों की सीमा के पास लकड़ी लेने गए लोगों पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हुए और 3 लोग लापता बताए गए हैं। घटना से नाराज लोगों ने इम्फाल में मुख्यमंत्री के आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे पहले रविवार रात ... [और पढ़ें]
7203. दिल्ली में मेट्रो स्टेशन में घुसा संदिग्ध, VIDEO:CISF जवान ने 8 सेकेंड में दौड़कर पकड़ा; बैग में रखे अंडरगारमेंट... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध बैग लेकर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को CISF जवानों ने तुरंत पकड़ लिया। घटना CCTV में कैद हुई है। घटना 17 अक्टूबर की है, जानकारी आज सामने आई है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि व्यक्ति मेट्रो स्टेशन के सिक्योरिटी चेकिंग एरिया में पहुंचकर अपना बैग एक्स-रे स्कैनिंग के लिए रखता है। स्कैनिंग के दौरान बैग में एक संदिग्ध और घनी वस्तु दिखाई दी। जांच में सोने जैसा पाउडर मिला। इसके बाद ... [और पढ़ें]
7204. बॉम्बे HC बोला- प्रदर्शनकारी अपराधी न हो, बैकग्राउंड जानना जरूरी:2 अक्टूबर को मुंबई में जुटे थे CJP समर्थक,... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक याच‍िका की सुनवाई में सोमवार को कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है। लेकिन पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाने से पहले प्रदर्शनकारियों की पृष्ठभूमि और जनता की असुविधा पर विचार किया जाना भी जरूरी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में 'जेल भरो' आंदोलन किया था। प्रदर्शन के बाद मुंबई पुलिस ने आयोजकों और 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ ... [और पढ़ें]
7205. PM-CM के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी का खतरा:गृह मंत्रालय की एडवाइजरी, पाकिस्तानी +92 नंबर से आने... (permalink) इंटरनेट
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 4, इंटरनेट, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
केंद्र सरकार ने साइबर ठगी को लेकर लोगों को सतर्क किया है। गृह मंत्रालय के मुताबिकठग प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्रियों के नाम और डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। एडवाइजरी में पाकिस्तान के +92 कंट्री कोड वाले नंबरों से आने वाली कॉल और वॉट्सऐप मैसेज को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि, केवल कंट्री कोड के आधार पर किसी कॉल को फर्जी नहीं माना जा सकता। किसी भी अनजान व्यक्ति के दावों की जांच... [और पढ़ें]
7206. टाइगर पर हमला,मास्टरमाइंड ने खुद को बताया लॉरेंस का भाई:बेटे के कारण माता-पिता को पुलिस ने पकड़ा था, गांव... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले हमलावरों को लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने भेजा था। घटना के बाद अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी भी ली। साथ ही सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी। अब तक की पुलिस जांच में भी खुलासा हुआ है कि अनिल पंडित ने विदेश में बैठकर टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश रची। इधर, तीनों शूटर्स को सोमवार को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच से... [और पढ़ें]
7207. मौत की सजा के 90% आदेश ऊपरी अदालत में पलटे:2025 में निचली अदालतों ने 10 महिलाओं को मौत की सजा सुनाई;... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
यूपी के मेरठ में अक्टूबर में दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं और उनके साथियों को पति की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि भारत में अब तक कितनी महिलाओं को मौत की सजा मिली है और कितनी महिलाओं को वास्तव में फांसी दी गई है। नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 से 2025 के बीच निचली अदालतों द्वारा सुनाई गई मौत की सजाओं में से कई फैसले ऊपरी अदालतों में बदल गए। भारत में सिर्फ एक महिला को ल... [और पढ़ें]
7208. ऑपरेशन सिंदूर के बाद 6 प्रोजेक्ट्स का काम धीमा पड़ा:पाकिस्तान का पानी पूरी तरह रोकने में लगेगा और समय;... (permalink) राजनीति
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान जाने वाली नदियों का पानी रोकने के लिए जिन प्रोजेक्ट्स में तेजी लाई गई थी, उनका काम अब धीमा पड़ गया है। सरकार के दबाव और तेजी से काम पूरा करने के निर्देशों के बावजूद 6 प्रोजेक्ट प्रशासनिक अड़चनों, पर्यावरण मंजूरी, मजदूरों के विवाद और प्राकृतिक आपदाओं के कारण अटके हुए हैं। करीब 4,963 मेगावॉट क्षमता वाले इन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स का मकसद पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोककर स्टोर करना और उससे बिजली बना... [और पढ़ें]
7209. भागवत बोले- भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश:सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं,... (permalink) राजनीति
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश हो रही है। दुनिया में ऐसी शक्तियां हैं, जो भारत को दबाना चाहती हैं। उनका मकसद सत्ता परिवर्तन कर हालात सुधारना नहीं, बल्कि अपने पिट्ठू बैठाना है। भागवत मंगलवार को नागपुर संघ मुख्यालय में आयोजित विजयादशमी उत्सव में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत और हिंदू समाज को तोड़ना चाहते हैं और उन्हें ऐसे नेताओं का भी समर्थन मिलता है। R... [और पढ़ें]
7210. एयरलाइंस के किराए सरकार सीधे कंट्रोल नहीं करेगी:इमरजेंसी में कीमत तय करेगी; पहले कहा था- मनमाने किराए... (permalink) अर्थव्यवस्था
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, अर्थव्यवस्था, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए नियमों के तहत एयरलाइंस के किराए को सीधे कंट्रोल नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइंस मांग और उपलब्ध सीटों के हिसाब से किराया तय कर सकेंगी। हालांकि, किसी इमरजेंसी में सरकार के पास किराया तय करने का अधिकार होगा, ताकि यात्रियों को ज्यादा पैसे न देने पड़ें। नए नियमों के तहत, एयरलाइंस को फ्लाइट के किराए की जानकारी एक महीने पहले नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को देनी होगी। उसे यह जानकारी अपनी... [और पढ़ें]
7211. कोलकाता भगदड़- अफवाह फैलाने वाले की तलाश जारी:पुलिस बोली- पंडाल गिरने के दावे का कोई सबूत नहीं मिला, भगदड़... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ को तीन दिन हो गए हैं। पुलिस को अभी भी उस व्यक्ति की तलाश है जिसने पंडाल गिरने की अफवाह फैलाई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, कि यह घोषणा किसने और क्यों की, ये ऐसे अहम सवाल हैं जिनका जवाब मिलना जरूरी है। इसी घोषणा के बाद वहां मौजूद लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पता चले कि पंडाल का कोई हिस्सा गिरने की स्थिति में था। पंडाल परि... [और पढ़ें]
7212. खबर हटके- भगवान की आरती कर रहे रोबोट:पुरुषों ने साड़ी पहनकर गरबा किया; चीन में बना उड़ने वाला स्केटबोर्ड (permalink) तकनीक
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 7, तकनीक, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
गुजरात के अहमदाबाद में पुरुषों ने साड़ी पहनकर गरबा किया। मेघालय के एक गांव में लोग सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं। तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयुध या शस्त्र पूजा के दौरान रोबोट्स ने भगवान की आरती उतारी। चीन के एक युवक ने हवा में उड़ने वाला स्केटबोर्ड बनाया है, तो ब्रिटेन की इंजीनियर रूथ एमोस ने 5 फीट 3 इंच ऊंचा हेयर ड्रायर बनाया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा हेयर ड्रायर है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी ... [और पढ़ें]
7213. यूपी के विकास प्राधिकरणों में रिश्वत का रेट कार्ड:इंजीनियर ने मकान की फाइल अटकाई, भास्कर रिपोर्टर से 3... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
राजधानी लखनऊ में 15 छात्र जिंदा जल गए…। हादसे की जड़ तलाशी तो लखनऊ विकास प्राधिकरण में निकली। दैनिक भास्कर ने इस पर इनवेस्टिगेशन किया। इसमें निकलकर आया कि अफसरों की जेब गरम करके कहीं भी कुछ भी निर्माण किया जा सकता है। विजिलेंस ने खुद सालभर में 5 प्राधिकरणों के 11 अफसरों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। इनमें सबसे ज्यादा 3-3 अफसर बनारस और सहारनपुर विकास प्राधिकरण के हैं। विजिलेंस के एक्शन के बावजूद यहां के अफसर खुले... [और पढ़ें]
7214. काशी में क्रूज पर हेलिकॉप्टर से कमांडोज उतरे:राफेल समेत 20 लड़ाकू विमान दिखा रहे करतब, एयर शो का ग्रैंड... (permalink) तकनीक
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 7, तकनीक, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
वाराणसी में बुधवार को एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल हो रहा है। नमो घाट पर क्रूज पर हेलिकॉप्टर से कमांडोज उतरे। पलक झपकते ही वह एक्शन में आ गए। कुछ ही देर में रस्सी से हेलिकॉप्टर पर चढ़कर लौट गए। राफेल, सुखोई जैसे 20 लड़ाकू विमानों में आसमान में करतब दिखाए। राफेल की गर्जना से नमो घाट गूंज उठा। लड़ाकू विमानों ने गंगा नदी पर बेहद नीचे (लो-लेवल फ्लाईपास्ट) कर लोगों को रोमांचित किया। एयर शो की शुरुआत सूर्य किरण के साथ हुई। घाट प... [और पढ़ें]
7215. कमजोर मानसून का असर- कर्नाटक में 33% फसलें बर्बाद:महाराष्ट्र में 7 दिनों में 4 किसानों ने दी जान, तमिलनाडु... (permalink) अर्थव्यवस्था
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, अर्थव्यवस्था, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में अल नीनो का असर दिखने लगा है। कमजोर मानसून के कारण दक्षिण और पश्चिम भारत के कई राज्यों में जलाशयों का जलस्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में सूखे के हालात से खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर संकट गहरा गया है। कर्नाटक में 240 में से 226 तालुके सूखाग्रस्त हैं। राज्य में करीब 33% फसल बर्बाद होने का अनुमान है। तमिलनाडु के कावेरी डेल्टा में पानी... [और पढ़ें]
7216. खबर हटके- डॉग ने पुलिस अफसर को दिया CPR:220 डेट के बाद महिला ने कुत्ते से की शादी; रोबोट चला रहे... (permalink) खेल
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
स्पेन के मैड्रिड में एक डॉग ने पुलिस अफसर को CPR दिया। वहीं, ब्रिटेन की एक महिला ने 220 लोगों को डेट करने के बाद अपने कुत्ते से शादी कर ली। उधर, हॉन्गकॉन्ग में रोबोट तीन दुकाने चला रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग में पानी के अंदर हॉकी का मैच हुआ। वहीं, कर्नाटक के एक कलाकार ने लाल मिर्च और हल्दी पाउडर से करीब 1900 वर्गफुट की पेंटिंग बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खब... [और पढ़ें]
7217. मणिपुर में तीन लोगों की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार:12 हथियार और विस्फोटक बरामद; हमले के विरोध में 48... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
मणिपुर में सुनुरोक पहाड़ी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में 19 अक्टूबर को 3 लोगों की मौत हो गई थी और 3 घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 हथियार, 1,095 कारतूस और विस्फोटक बरामद किए हैं। राज्य के एडीजीपी ल्हारी दोरजी खाटू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंगलवार को यह जानकारी दी। हमले के विरोध में नेटिव पीपल्स कमेटी मणिपुर (NPCM) ने सोमवार आधी रात से 48 घंटे का बंद बुलाया है। समिति ने... [और पढ़ें]
7218. भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी बस, महिला और 6 साल की बच्ची की मौत; 15 घायल, 6 गंभीर (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 6 की हालत गंभीर बताई गई है। बस पेचाउंड से रामनगर जा रही थी। सुबह करीब 8 बजे गुल्ली गाला के पास हादसा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और 17 घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), बसंतगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राम... [और पढ़ें]
7219. शाह बोले- कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट और नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति:2029 तक देश नशामुक्त बनाएंगे, नक्सलवाद... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के सामने लंबे समय से चली आ रही तीन बड़ी चुनौतियों- कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट और नक्सलवाद से प्रभावित इलाकों में अब शांति है। उन्होंने इन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई और प्रयासों की सराहना की। शाह ने नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पुलिस बलों को ... [और पढ़ें]
7220. डेढ़ साल की बच्ची को छठी मंजिल से फेंका:10 साल की पड़ोसी बच्ची के खिलाफ 7 दिन बाद FIR; मुंबई की घटना... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
मुंबई के गोरेगांव में डेढ़ साल की बच्ची की छठी मंजिल से गिरकर मौत मामले में पुलिस ने 7 दिन बाद हत्या की FIR दर्ज की है। बच्ची की मां ने 10 साल की पड़ोसी बच्ची पर उसे नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पहले आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। घटना 14 अक्टूबर की रात हुई थी। पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज में नाबालिग लड़की छोटी बच्ची को उठाकर रेलिंग से खुले डक्ट में धकेलती दिखाई दी। इसके बाद वह वहां से भाग गई। सोसायटी के लोग घा... [और पढ़ें]
परिणाम: 7201 - 7220 से 7418 [<<] [>>]

DE | EN | ES | FR | HI | IT | KO | NL | PT | RO | SV