hi.goobix.com

ऑनलाइन खेल   समाचार

Goobix समाचार ऑनलाइन नए और लोकप्रिय समाचार दिखाता है। Goobix समाचार हर समाचार को मिले वोटों की संख्या से, या आपके भेजे गए समाचारों से, यह सीखता है कि क्या लोकप्रिय है।

क्रम: लोकप्रियता | प्रकाशन की तिथिपरिणाम: 7161 - 7180 से 7418 [<<] [>>]
7161. क्रिकेटर नवीन बोले- गंभीर से बातचीत के बाद सोच बदली:इंजरी पर अफसोस करने का फायदा नहीं; भारत के खिलाफ... (permalink) खेल
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-21 08:07:16, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने कहा है कि इंजरी पर अफसोस करने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने बताया कि भारतीय कोच गौतम गंभीर से हुई बातचीत ने उन्हें मुश्किल दौर से उबरने में मदद की। भारत के खिलाफ सितंबर में हुई टी-20 सीरीज के पहले मैच में टॉस से 20 मिनट पहले उनके कंधे की चोट फिर उभर आई थी। इसकी वजह से वे मैच नही खेल सके। तब नवीन 9 महीने की रिहैबिलिटेशन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले थे। नवी... [और पढ़ें]
7162. रणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद 400 रन की पारी:मिजोरम के चिन्मय ने किया कारनामा, किसी भारतीय का दूसरा हाईएस्ट... (permalink) खेल
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-21 08:07:16, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने नगालैंड के खिलाफ 400 रन की नाबाद पारी खेली। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह आंकड़ा छूने वाले दूसरे भारतीय बने। उनसे पहले 1948 में महाराष्ट्र के बाबासाहेब निंबालकर ने काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 443 रन बनाए थे। दीमापुर में 29 साल के चिन्मय ने 517 गेंदों पर 46 चौके और 7 छक्के लगाए। इस पारी के साथ वे रणजी ट्रॉफी की एक पारी में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पृथ्... [और पढ़ें]
7163. विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में 146 खिलाड़ी, जगह सिर्फ 27:यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; डंकली-मोलिन्यू... (permalink) खेल
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-21 08:07:16, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 सीजन का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा। इसमें 146 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी, जिनमें 5 टीमों को मिलाकर 27 खिलाड़ियों की जगह खाली है। इंग्लैंड की बल्लेबाज सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू ने बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखी है। बेस प्राइस वह शुरुआती कीमत होती है, जहां से किसी खिलाड़ी के लिए बोली शुरू हो सकती है। इसका मतलब यह नहीं कि खिलाड़ी को 50 लाख रुपए मिलना तय है। अगर कोई टीम बोली नहीं... [और पढ़ें]
7164. विमेंस T20I रैंकिंग में भारतीय स्पिनर्स को फायदा:श्री चरणी पहले, दीप्ति दूसरे नंबर पर कायम; नंदनी-क्रांति... (permalink) खेल
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-21 08:07:16, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
भारतीय महिला टीम की गेंदबाजों को ICC की टी-20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। स्पिनर्स श्री चरणी पहले और दीप्ति शर्मा दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। ICC ने मंगलवार को महिलाओं की रैंकिंग जारी की। एक दिन पहले भारत ने रायपुर में दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया था। इस मैच में श्री चरणी और दीप्ति को एक-एक विकेट मिले थे। नंदनी और क्रांति को भी फायदा हुआ तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा पहले दो मैचों में तीन विकेट लेकर सीरीज की संयुक्त सब... [और पढ़ें]
7165. शेफाली वर्मा पर ICC की कार्रवाई:गेंद गुस्से में जमीन पर फेंकने के लिए फटकार लगाई, एक डिमेरिट पॉइंट मिला (permalink) खेल
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-21 08:07:16, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
भारतीय ऑलराउंडर शेफाली वर्मा पर ICC ने कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। उन्हें फटकार लगाई और एक डिमेरिट पॉइंट मिला है। यह मामला 18 अक्टूबर को रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी-20 का है। शेफाली ने कैच छूटने के बाद गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकी थी। इस मैच में शेफाली भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। पहली पारी के 12वें ओवर का मामला ICC के मु... [और पढ़ें]
7166. भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर बोले सैंटनर:नई गेंद से उन्हें खेलना मुश्किल, 22 अक्टूबर को पहला... (permalink) खेल
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर कहा है कि भुवी नई गेंद से उनकी टीम के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं। सैंटनर ने टी-20 मैच से पहले कहा- ‘अगर विकेट में थोड़ी भी मदद हुई, तो वह उसका फायदा उठा लेते हैं। भारत की कुछ सपाट पिचों पर भी उन्होंने गेंद को सीम और स्विंग कराया है।’ पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भुवनेश्वर करीब 4 साल बाद भारतीय T20I टीम में लौ... [और पढ़ें]
7167. न्यूजीलैंड से जीत को कभी तरसता था भारत:पहली जीत में 10 साल लगे; अब लगातार छठी टी-20 सीरीज जीतने का... (permalink) खेल
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
2007 में भारत ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। टूर्नामेंट में टीम को सिर्फ एक हार मिली और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ थी। इसके बाद भी भारत को इस टीम के खिलाफ पहली जीत हासिल करने में 10 साल लग गए। अब तस्वीर बदल चुकी है। भारत 2020 से न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांच द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीत चुका है। इनमें तीन सीरीज भारत में और दो न्यूजीलैंड में खेली गईं। अब 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड में पांच मैचों की सीरीज शुरू होगी। भारत-न्यूजीलैं... [और पढ़ें]
7168. BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं:वनडे वर्ल्डकप के लिए फिटनेस-फॉर्म सबसे अहम,... (permalink) खेल
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास ने कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा का चयन उम्र से नहीं होगा। टीम में जगह के लिए दोनों की फिटनेस और प्रदर्शन को आधार बनाया जाएगा। यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। मन्हास ने भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले स्पोर्टस्टार को इंटरव्यू दिया। यह दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा। रोहित-विराट 4 नवंबर से शुरू हो रही 5 वनडे की सीरीज... [और पढ़ें]
7169. रात में सूरज की रोशनी बेचने की तैयारी:अंतरिक्ष में लगेंगे बड़े शीशे; भारत की स्काईरूट एयरोस्पेस और अमेरिकी... (permalink) खगोल विज्ञान
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 7, खगोल विज्ञान, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
अमेरिकी स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी रिफ्लेक्ट ऑर्बिटल रात में धरती के चुनिंदा स्थानों पर सूरज की रोशनी बेचने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पृथ्वी की कक्षा में बड़े शीशे लगाए जाएंगे। कैलिफोर्निया की यह स्टार्ट-अप भारत की स्काईरूट एयरोस्पेस की मदद से सैटेलाइट लॉन्च करेगी। दोनों कंपनियों के बीच दो लॉन्च का कॉन्ट्रैक्ट हुआ है। इन सैटेलाइट से आपदा प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव अभियान के लिए रोशनी दी जा सकेगी। सोलर फार्म में बिजली बनाने का समय भी बढ़ा... [और पढ़ें]
7170. अमेरिका में 30 हजार भारतीय मजदूरों ने काम छोड़ा:इनके पास पूरे कागजात नहीं, पकड़े जाने का डर; फल-सब्जियों... (permalink) अर्थव्यवस्था
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, अर्थव्यवस्था, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
अमेरिका के कैलिफोनिया में करीब 30 हजार भारतीय मजदूरों को खेती का काम छोड़ना पड़ा है। इनमें से कई मजदूरों के पास अमेरिका में रहने और काम करने के पूरे कागजात नहीं हैं। ऐसे में इमिग्रेशन एजेंसी ICE के छापों और पकड़े जाने के डर से मजदूर काम करने से बच रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इससे फल और सब्जियों के दाम 30% से 32% तक बढ़ सकते हैं। कैलिफोर्निया में हजारों लोग हिरासत में कैलिफोर्निया में डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार है। ट्रम्प ने राज्य सरकार... [और पढ़ें]
7171. सऊदी के महंगे हथियारों पर हूतियों के सस्ते ड्रोन भारी:15 लाख का ड्रोन रोकने में 30 करोड़ खर्च; यमन में... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
सऊदी अरब ने अपनी सुरक्षा पर दशकों से अरबों डॉलर खर्च किए हैं। उसके पास आधुनिक फाइटर जेट हैं। मिसाइलों को हवा में नष्ट करने वाले महंगे सिस्टम भी हैं। सैन्य खर्च के मामले में वह दुनिया के शीर्ष 10 देशों में शामिल है। हूतियों के पास सऊदी अरब जैसी बड़ी सेना और आधुनिक हथियार नहीं हैं। लेकिन उन्होंने सस्ते ड्रोन और कम ऊंचाई पर उड़ने वाली क्रूज मिसाइलों को अपनी ताकत बना लिया है। इन हथियारों का पता लगाना और उन्हें हवा में ही नष्ट करना मु... [और पढ़ें]
7172. अल्बानिया में महंगी शिक्षा के खिलाफ छात्र सड़कों पर उतरे:सरकारी इमारतों और बैंकों में आग लगाई; अभी 11 देशों... (permalink) राजनीति
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
अल्बानिया की राजधानी तिराना में महंगी शिक्षा और खराब सुविधाओं के खिलाफ अब छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। छात्र प्रधानमंत्री एदी रामा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय, सरकारी इमारतों और कई बैंकों की शाखाओं में आग लगा दी। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पानी का इस्तेमाल किया। इस दौरान दर्जनों पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए। अल्बानिया में जारी यह विरोध ऐसे समय हो रहा है, जब भा... [और पढ़ें]
7173. चुनाव जीतकर भी क्या PM नहीं बन पाएंगे नेतन्याहू:दक्षिणपंथी वोटों के बंटने का डर; हाथ से निकल सकती है सत्ता (permalink) राजनीति
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने चुनाव के बाद सत्ता गंवाने का खतरा है। उनके अपने दक्षिणपंथी खेमे की छोटी पार्टियां उनके लिए मुश्किल खड़ी कर रही हैं। इनके कारण वोट बंट सकते हैं। वहीं, चुनाव के बाद ये पार्टियां नेतन्याहू की सरकार में शामिल होने से भी इनकार कर सकती हैं। चुनाव से 11 दिन पहले नेतन्याहू इन पार्टियों के वोट अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ, विपक्षी नेता गादी आइजनकोट अपनी पार्टी को विपक्ष का ... [और पढ़ें]
7174. भारत को सोने का नया सप्लायर मिल सकता है:ऑस्ट्रेलिया में सोने की खोज पर 13 हजार करोड़ खर्च, यहां दुनिया... (permalink) अर्थव्यवस्था
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, अर्थव्यवस्था, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
ऑस्ट्रेलिया में सोने की नई खदानें तलाशने के लिए एक साल में रिकॉर्ड 13 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यहां दुनिया का सबसे बड़ा सोना भंडार है। ऐसे में आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया भारत के लिए सोने का नया सप्लायर बन सकता है। फिलहाल भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना आयात करता है, जबकि कुल आयात में ऑस्ट्रेलिया की हिस्सेदारी सिर्फ 2.27% है। ऑस्ट्रेलिया में गोल्ड रश, ड्रिलिंग मशीनों की मांग तेज पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में अकेले 10,625 करोड़ रु... [और पढ़ें]
7175. इजराइली कंपनी के विज्ञापनों के जरिए जासूसी की कोशिश:बिना क्लिक के डिवाइस में घुस सकता है मालवेयर; UN और... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
टोरंटो यूनिवर्सिटी की सिटिजन लैब की जांच में खुलासा हुआ है कि इजराइली कंपनी डिस्कवर टेक के विज्ञापनों के जरिए मोबाइल और कंप्यूटर में जासूसी मालवेयर (एक तरह का सॉफ्टवेयर) पहुंचाने की कोशिश की गई। इसके लिए यूजर को विज्ञापन पर क्लिक करने की जरूरत भी नहीं थी। जांच में 1.20 लाख से ज्यादा वेबसाइटों और 75 हजार से ज्यादा ऐप पर ऐसे विज्ञापनों के रिकॉर्ड मिले। इनमें संयुक्त राष्ट्र (UN) और नाटो के नेटवर्क तक विज्ञापन पहुंचने की बात भी सा... [और पढ़ें]
7176. नवाज शरीफ की तरह पाकिस्तान छोड़ सकते हैं इमरान खान:विपक्षी नेता बोले- सरकार से समझौता करने का दबाव;... (permalink) राजनीति
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान भी पूर्व प्रधानमंत्रियों की तरह देश छोड़ सकते हैं। विपक्षी नेता महमूद खान अचकजई ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया। अचकचई ने कहा- सरकार इमरान पर समझौते के लिए दबाव बना रही है। वे नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो की तरह देश छोड़कर जा सकते हैं। 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें 5 अगस्त 2023 को तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा सुनाए जाने के बा... [और पढ़ें]
7177. बांग्लादेश में पिस्तौल लेकर ड्रग्स तस्करों को पकड़ने पहुंचे मंत्री:6 लोगों को पकड़ा, पुलिस बोली- उन्हें ऐसा करने... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
बांग्लादेश में एक मंत्री का हाथ में पिस्तौल लेकर ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करने का वीडियो सामने आया है। मंत्री इशराक हुसैन राजधानी ढाका की एक बस्ती में अपने साथियों के साथ पिस्तौल लेकर घूमते, लोगों से बात करते दिख रहे हैं। उनके साथ के लोग स्थानीय निवासियों को पकड़ते और तिरपाल से बनी झोपड़ियां तोड़ते दिख रहे हैं। यह घटना शनिवार को गेंडारिया इलाके में हुई। मंत्री और उनके लोगों ने 6 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वीडियो सामने आने के बाद मंत्री ... [और पढ़ें]
7178. फ्रांस में महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर:राष्ट्रपति भवन से 400 मीटर दूर हिंसक प्रदर्शन, कई... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
फ्रांस में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के विरोध में शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति भवन एलिजे पैलेस से महज 400 मीटर दूर प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया और गाड़ियों में आग लगा दी। करीब 12 सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, लिमोज शहर में नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने टाउन हॉल में आग लगा दी। इससे 143 साल पुरानी इमारत लगभग पूरी तरह तबाह हो गई। देश के... [और पढ़ें]
7179. PAK-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी:7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत; इस साल दोनों देशों के बीच हमलों में 1100 आम... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर शनिवार को भारी गोलीबारी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए है। वहीं, पाकिस्तान ने दावा किया है कि जवाबी हमले में कई अफगान तालिबानी लड़ाके मारे गए और उनका एक सैन्य ठिकाना तबाह कर दिया गया। दोनों देशों के बीच यह झड़प विवादित डूरंड लाइन पर हुई। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में अब तक अफगानिस्तान में सीमा पार से होने वाली हिंसा के कारण 1100 से ज्यादा नागरिकों... [और पढ़ें]
7180. अमेरिका में चुनावी प्रचार में AI का इस्तेमाल बढ़ा:न्यूयॉर्क के मेयर को महंगाई की दवा बेचते, डेमोक्रेट उम्मीदवार... (permalink) राजनीति
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले राजनीतिक प्रचार में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। उम्मीदवारों और राजनीतिक संगठनों ने AI से बने विज्ञापनों के प्रचार पर करीब 1300 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। एक विज्ञापन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी और गवर्नर कैथी होकुल को महंगाई और अपराध का डर दूर करने वाली दवा बेचते दिखाया गया। एक दूसरे विज्ञापन में मिशिगन के डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार डॉ. अब्दुल एल-सय्यद का AI से बना वीडियो दिखाया ... [और पढ़ें]
परिणाम: 7161 - 7180 से 7418 [<<] [>>]

DE | EN | ES | FR | HI | IT | KO | NL | PT | RO | SV