|

ऑनलाइन खेल समाचार
लाभ Goobix समाचार एक ऑनलाइन वोटिंग मंच है, जहाँ उपयोगकर्ता समाचारों को अपवोट या डाउनवोट करके लोकतांत्रिक ढंग से लोकप्रिय समाचारों का क्रम तय करते हैं। Goobix समाचार पर अपने खाते में लॉग इन रहने से आपको ये अतिरिक्त लाभ मिलते हैं: - आपके वोट आपके कंप्यूटर के बजाय आपके खाते से जुड़ते हैं (और आपके निजी पासवर्ड से सहेजे व सुरक्षित रहते हैं)।
- आप अपने पसंदीदा समाचार ऑनलाइन सहेज सकते हैं और बाद में 'सहेजे गए समाचार' सुविधा से उन्हें आसानी से फिर देख सकते हैं।
- आप ख़ुद समाचार भेज सकते हैं, और कभी भी अपने खाते से भेजे गए समाचारों की सूची देख सकते हैं।
यह विंडो बंद करें | | Goobix समाचार ऑनलाइन नए और लोकप्रिय समाचार दिखाता है। Goobix समाचार हर समाचार को मिले वोटों की संख्या से, या आपके भेजे गए समाचारों से, यह सीखता है कि क्या लोकप्रिय है।
| 3293. | वायु प्रदूषण: 'महज़ पर्यावरणीय समस्या ही नहीं, स्वास्थ्य और आर्थिक संकट भी' (permalink) | | | | स्कोर: -2, राजनीति, 2026-11-14 06:06:51, प्रकाशक: UN News हिंदी | | तुर्कीये के अन्ताल्या शहर में विश्व नेता, संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप31) में जलवायु संकट से निपटने के उपाय तलाश रहे हैं. इसी समय, राजधानी नई दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाक़े एक बार फिर ज़हरीले धुएँ और धुन्ध की चपेट में हैं. यूएन पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण की ये चुनौतियाँ एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हैं, जिनका समाधान अलग-अलग नहीं, बल्कि ... [और पढ़ें] | | 3294. | कॉप31: ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के ज़िम्मेदारों से क़ीमत वसूलने की पुकार (permalink) | | | | स्कोर: 2, अर्थव्यवस्था, 2026-11-14 06:06:51, प्रकाशक: UN News हिंदी | | जलवायु न्याय के लिए भावुक अपीलों से लेकर सैकड़ों अरब डॉलर की धनराशि के आवंटन तक, तुर्कीये के अन्ताल्या में यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन में शुक्रवार को जलवायु संकट से मुक़ाबले के लिए वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था पर चर्चा हुई. यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने आगाह किया है कि यदि जलवायु संकट से जूझ रहे कमज़ोर देशों के लिए अनुकूलन धनराशि में तीन गुना वृद्धि की जाती है, तो भी उनकी आवश्यकताओं का एक-तिहाई ही हासिल हो पाएगा. [और पढ़ें] | | 3295. | ग़ाज़ा: ज़िन्दगियाँ लगी हैं दाँव पर, सर्दियों के लिए जल्द सहायता का आग्रह (permalink) | | | | स्कोर: -1, मौसम, 2026-11-14 06:06:51, प्रकाशक: UN News हिंदी | | संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता एजेंसियों और साझेदार संगठनों ने शुक्रवार को जारी अपनी एक अपील में कहा है कि ग़ाज़ा पट्टी में ठंड के मौसम के लिए ज़रूरी सामान व सहायता को जल्द से जल्द पहुँचाया जाना होगा, जहाँ आम फ़लस्तीनियों के जीवन पर जोखिम मंडरा रहा है. बीते सप्ताहांत, मूसलाधार बारिश की वजह से अस्थाई आश्रय स्थलों में जलराव हो गया है और अनेक लोगों की जान गई है. [और पढ़ें] | | 3296. | होर्मुज़, बाब अल-मन्दब जलडमरूमध्य में पसरे तनाव पर चिन्ता, कूटनीतिक प्रयासों की अपील (permalink) | | | | स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-11-14 06:06:51, प्रकाशक: UN News हिंदी | | मध्य पूर्व क्षेत्र में लगभग 9 महीने भड़के हिंसक टकराव की वजह से होर्मुज़ जलडमरूमध्य और बाब अल-मन्दब जलक्षेत्र में अब भी तनाव व्याप्त हैं, कमर्शियल जहाज़ों की आवाजाही के लिए जोखिम है, और वैश्विक शान्ति व अर्थव्यवस्था के लिए ख़तरे बने हुए हैं. यूएन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सुरक्षा परिषद की बैठक में आग्रह किया कि जहाज़ों पर हमलों को तुरन्त रोकना होगा और सुरक्षित आवाजाही बहाल की जानी होगी. [और पढ़ें] |
| परिणाम: 3281 - 3300 से 7152 [<<] [>>] |
|
|