|

ऑनलाइन खेल समाचार
लाभ Goobix समाचार एक ऑनलाइन वोटिंग मंच है, जहाँ उपयोगकर्ता समाचारों को अपवोट या डाउनवोट करके लोकतांत्रिक ढंग से लोकप्रिय समाचारों का क्रम तय करते हैं। Goobix समाचार पर अपने खाते में लॉग इन रहने से आपको ये अतिरिक्त लाभ मिलते हैं: - आपके वोट आपके कंप्यूटर के बजाय आपके खाते से जुड़ते हैं (और आपके निजी पासवर्ड से सहेजे व सुरक्षित रहते हैं)।
- आप अपने पसंदीदा समाचार ऑनलाइन सहेज सकते हैं और बाद में 'सहेजे गए समाचार' सुविधा से उन्हें आसानी से फिर देख सकते हैं।
- आप ख़ुद समाचार भेज सकते हैं, और कभी भी अपने खाते से भेजे गए समाचारों की सूची देख सकते हैं।
यह विंडो बंद करें | |
| 1650. | वैश्विक महामारी से निपटने पर केन्द्रित घोषणापत्र, यूएन महासभा में पारित (permalink) | | | स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी | | संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वैश्विक महामारियों की रोकथाम और उनसे निपटने के लिए पुख़्ता तैयारियों पर लक्षित, एक राजनैतिक घोषणापत्र को पारित किया है, लेकिन इस सिलसिले में सर्वसम्मति नहीं बन पाई. जनरल असेम्बली में सोमवार को लाए गए इस प्रस्ताव के पक्ष में 153 सदस्य देशों ने मतदान किया जबकि विरोध में तीन वोट (अर्जेन्टीना, इसराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका) डाले गए. दो देशों (न्यूज़ीलैंड और पैराग्वे) ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया. [और पढ़ें] | | 1651. | भारत: नई दिल्ली में टिकाऊ फ़ैशन की चमक, बेजोड़ कारीगरी को मिला सम्मान (permalink) | | | स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी | | फ़ैशन जगत में नएपन, ख़ूबसूरती और बेहतरीन कारीगरी के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति दायित्व का मेल भी अहम होता जा रहा है, ताकि टिकाऊ इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा सके. भारत में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और साझीदार संगठनों की पहल, ‘सर्कुलर डिज़ाइन चैलेंज’ प्रतियोगिता इसी सोच को एक नई उड़ान दे रही है, जो फ़ैशन डिज़ाइनर को ऐसे ही रचनात्मक प्रयोगों के लिए प्रोत्साहित करती है. [और पढ़ें] | | 1652. | भारत: हर घर नल से जल, स्वच्छ व नियमित आपूर्ति पर बल (permalink) | | | स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी | | संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) के सहयोग से भारत सरकार का ‘जल जीवन मिशन’, देश के ग्रामीण इलाक़ों में स्थित घरों तक नल का पानी पहुँचाने और नियमित व सुरक्षित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटा है. इससे उन लाखों-करोड़ों महिलाओं और लड़कियों को राहत मिल रही है, जिन्हें पहले पानी भरकर लाने के लिए घंटों पैदल चलना पड़ता था. [और पढ़ें] | | 1653. | शान्ति की राह में सर्वस्व न्योछावर करने वाले शान्तिरक्षकों को श्रृद्धांजलि (permalink) | | | स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी | | विश्व के सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर, संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षक युद्धरत पक्षों के बीच तनाव में कमी में लाने, मानवीय सहायता की आपूर्ति और आम नागरिकों की रक्षा के लिए सेवारत हैं, और विशाल उम्मीदों और गौरव का स्रोत हैं. यूएन के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने इंडोनेशिया की अपनी यात्रा के दौरान शान्तिरक्षकों को श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए यह बात कही है. [और पढ़ें] | | 1654. | बांग्लादेश: लगभग हर दूसरी लड़की का विवाह, 18 साल की आयु से पहले (permalink) | | | स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी | | बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक झुग्गी में रहने वाली, 14 वर्षीया बुशरा का विवाह उसकी इच्छा के बिना ही कर दिया गया था. लेकिन अब वह एक स्कूल में है और एक पायलट बनना चाहती है. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) द्वारा समर्थित एक बाल संरक्षण केन्द्र और स्थानीय समुदाय के नेताओं की मदद से यह सम्भव हो पाया. [और पढ़ें] |
| परिणाम: 1641 - 1660 से 1707 [<<] [>>] |
|
|