hi.goobix.com

ऑनलाइन खेल   समाचार

क्रम: लोकप्रियता | प्रकाशन की तिथिपरिणाम: 1421 - 1440 से 1500 [<<] [>>]
1421. फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर घुसी कार:6 साल के बच्चे समेत 2 की मौत, कई घायल; ड्राइवर हिरासत में... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:16, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
अमेरिका के कंसास में शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान एक कार मैदान में घुस गई। हादसे में 6 साल के एक बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। यह घटना विचिटा स्थित स्ट्राइकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई। कार करीब 3:25 बजे मैदान में घुसी, उस समय स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का मैच चल रहा था। विचिटा पुलिस ने ड्राइवर को तुरंत हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक, अब आम लोगों को अब कोई खतरा नहीं है। कार के अंदर ... [और पढ़ें]
1422. सऊदी के महंगे हथियारों पर हूतियों के सस्ते ड्रोन भारी:15 लाख का ड्रोन रोकने में 30 करोड़ खर्च; यमन में... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
सऊदी अरब ने अपनी सुरक्षा पर दशकों से अरबों डॉलर खर्च किए हैं। उसके पास आधुनिक फाइटर जेट हैं। मिसाइलों को हवा में नष्ट करने वाले महंगे सिस्टम भी हैं। सैन्य खर्च के मामले में वह दुनिया के शीर्ष 10 देशों में शामिल है। हूतियों के पास सऊदी अरब जैसी बड़ी सेना और आधुनिक हथियार नहीं हैं। लेकिन उन्होंने सस्ते ड्रोन और कम ऊंचाई पर उड़ने वाली क्रूज मिसाइलों को अपनी ताकत बना लिया है। इन हथियारों का पता लगाना और उन्हें हवा में ही नष्ट करना मु... [और पढ़ें]
1423. इजराइली कंपनी के विज्ञापनों के जरिए जासूसी की कोशिश:बिना क्लिक के डिवाइस में घुस सकता है मालवेयर; UN और... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
टोरंटो यूनिवर्सिटी की सिटिजन लैब की जांच में खुलासा हुआ है कि इजराइली कंपनी डिस्कवर टेक के विज्ञापनों के जरिए मोबाइल और कंप्यूटर में जासूसी मालवेयर (एक तरह का सॉफ्टवेयर) पहुंचाने की कोशिश की गई। इसके लिए यूजर को विज्ञापन पर क्लिक करने की जरूरत भी नहीं थी। जांच में 1.20 लाख से ज्यादा वेबसाइटों और 75 हजार से ज्यादा ऐप पर ऐसे विज्ञापनों के रिकॉर्ड मिले। इनमें संयुक्त राष्ट्र (UN) और नाटो के नेटवर्क तक विज्ञापन पहुंचने की बात भी सा... [और पढ़ें]
1424. बांग्लादेश में पिस्तौल लेकर ड्रग्स तस्करों को पकड़ने पहुंचे मंत्री:6 लोगों को पकड़ा, पुलिस बोली- उन्हें ऐसा करने... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
बांग्लादेश में एक मंत्री का हाथ में पिस्तौल लेकर ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करने का वीडियो सामने आया है। मंत्री इशराक हुसैन राजधानी ढाका की एक बस्ती में अपने साथियों के साथ पिस्तौल लेकर घूमते, लोगों से बात करते दिख रहे हैं। उनके साथ के लोग स्थानीय निवासियों को पकड़ते और तिरपाल से बनी झोपड़ियां तोड़ते दिख रहे हैं। यह घटना शनिवार को गेंडारिया इलाके में हुई। मंत्री और उनके लोगों ने 6 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। वीडियो सामने आने के बाद मंत्री ... [और पढ़ें]
1425. फ्रांस में महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर:राष्ट्रपति भवन से 400 मीटर दूर हिंसक प्रदर्शन, कई... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
फ्रांस में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के विरोध में शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति भवन एलिजे पैलेस से महज 400 मीटर दूर प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया और गाड़ियों में आग लगा दी। करीब 12 सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, लिमोज शहर में नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने टाउन हॉल में आग लगा दी। इससे 143 साल पुरानी इमारत लगभग पूरी तरह तबाह हो गई। देश के... [और पढ़ें]
1426. PAK-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी:7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत; इस साल दोनों देशों के बीच हमलों में 1100 आम... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर शनिवार को भारी गोलीबारी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए है। वहीं, पाकिस्तान ने दावा किया है कि जवाबी हमले में कई अफगान तालिबानी लड़ाके मारे गए और उनका एक सैन्य ठिकाना तबाह कर दिया गया। दोनों देशों के बीच यह झड़प विवादित डूरंड लाइन पर हुई। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में अब तक अफगानिस्तान में सीमा पार से होने वाली हिंसा के कारण 1100 से ज्यादा नागरिकों... [और पढ़ें]
1427. पाकिस्तान- 200 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़ने की कोशिश:कमर्शियल प्लाजा बनाने के लिए राम लीला मंदिर को गिराने... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में करीब 200 साल पुराने रामलीला मंदिर को तोड़ने की कोशिश की गई। आरोप है कि मंदिर की जगह कमर्शियल प्लाजा बनाने के लिए यह कदम उठाया गया। हिंदू समुदाय और सामाजिक कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को मंदिर को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) ने इसे सील कर दिया। यह मंदिर डेरा इस्माइल खान शहर के रहीम बाजार इलाके में स्थित है। डेरा सिविल सोसा... [और पढ़ें]
1428. कनाडा में सैन्य अड्डे पर धमाका, 4 सैनिकों की मौत:रक्षा मंत्री बोले- ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा; यहां 1300 कर्मचारी... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर शनिवार को जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में 4 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों गंभीर रूप से घायल हैं। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने कहा, ‘मैंने ऐसा दर्दनाक दृश्य पहले कभी नहीं देखा।’ कार्नी के मुताबिक, मृत सैनिकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि घटना की स्थिति अभी बदल रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि वरिष्ठ सैन्य ... [और पढ़ें]
1429. अमेरिका में 170 फीट ऊंचाई से गिरकर सैनिक की मौत:रस्सी के सहारे उतर रहा था; स्टेडियम में 23 हजार लोग... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
अमेरिका के सैन एंटोनियो में एक सैनिक की 170 फीट की ऊंचाई से गिरने की वजह से मौत हो गई। सैनिक शनिवार को अलामडोम स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच से पहले रस्सी से उतरने का लाइव डेमो दे रहा था। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह तेजी से जमीन पर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान स्टेडियम में 23 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे। सैनिक की पहचान उजागर नहीं हुई है। अमेरिकी... [और पढ़ें]
1430. ऑस्ट्रेलिया की महिला सांसद हेलेन को कार से कुचला:ऑफिस के बाहर मारी टक्कर, हालत गंभीर; 43 साल का आरोपी... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
ऑस्ट्रेलिया में निर्दलीय महिला सांसद हेलेन हेन्स को सोमवार को उनकी ऑफिस के बाहर कार से कुचल दिया गया। 65 साल की हेन्स की हालत गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना विक्टोरिया राज्य के वांगाराटा शहर में हुई। यह मेलबर्न से करीब तीन घंटे की दूरी पर है। पुलिस के मुताबिक, हेन्स अपने चुनाव क्षेत्र की ऑफिस के बाहर थीं, तभी टोयोटा लैंड क्रूजर SUV ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने 43 साल के आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कि... [और पढ़ें]
1431. हूती के हमले में यमन के 53 सैनिकों की मौत:मिलिट्री कैंप पर 3 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया; 200 से ज्यादा... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
हूती विद्रोहियों ने यमन के दक्षिणी प्रांत शबवा में सेना के एक मिलिट्री कैंप पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। सोमवार को हुए इस हमले में 53 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। यमन के सैन्य अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी AP को यह जानकारी दी। सेना के प्रवक्ता कर्नल माजिद अल-नजिली ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के ट्रेनिंग सेंटर पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इससे पहले पिछले हफ्ते हूती विद्रोहियों ने अदन... [और पढ़ें]
1432. इटली में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी:भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की सलाह; PM मेलोनी... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
इटली में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सोमवार को भारतीयों से भीड़भाड़ वाली जगहों और प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहने और स्थानीय खबरों पर नजर रखने को कहा है। इस बीच, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हिंसा की घटनाओं के बाद सोमवार को इमरजेंसी सिक्योरिटी बैठक बुलाई है। भारतीय दूतावास ने आपात स्थिति में मदद के लिए रोम औ... [और पढ़ें]
1433. अंतरिक्ष में अगले 5 साल में जंग छिड़ सकती है:अमेरिका-चीन समेत कई देश तैयारी में जुटे; इससे इंटरनेट, बैंकिंग... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
अगले 5 साल में अंतरिक्ष में जंग छिड़ सकती है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन जैसे देश एक-दूसरे की सैटेलाइट को निशाना बना सकते हैं। इंटरनेट, टीवी, मौसम की जानकारी और बैंकिंग जैसी कई सेवाएं सैटेलाइट पर निर्भर हैं। अगर युद्ध के दौरान सैटेलाइट को नुकसान पहुंचा, तो इन सेवाओं पर असर पड़ सकता है। विमानों और जहाजों को रास्ता पता करने में भी परेशानी हो सकती है। अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ क्यों बढ़ रही है? अंतरिक्... [और पढ़ें]
1434. भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री का पाकिस्तान पर बयान:कहा- वह परमाणु ताकत, उससे बातचीत जरूरी, भारत भी... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं और उसकी भौगोलिक स्थिति भी ऐसी है कि उससे बातचीत जरूरी है। नेटवर्क18 को दिए एक इंटरव्यू में रूबियो ने कहा कि अमेरिका को उन देशों के साथ भी राजनयिक संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, जिनसे उसके मतभेद हैं। रूबियो ने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत भी ईरान के साथ संबंध रखता है और वहां के नेताओं से मुलाकात करता है। विदेश नीति में अलग-अलग देशों के साथ... [और पढ़ें]
1435. ईरान बोला-एक ग्राम एनरिच्ड-यूरेनियम भी देश से बाहर नहीं जाएगा:जब तक अमेरिका भरोसा पैदा नहीं करता, कोई... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
ईरान ने मंगलवार को कहा कि वह अपना एक ग्राम भी एनरिच्ड यूरेनियम किसी दूसरे देश नहीं भेजेगा। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सेक्रेटरी मोहसिन रजाई ने कहा कि जब तक अमेरिका भरोसा जीतने के लिए ठोस कदम नहीं उठाता और ईरान की सभी शर्तें नहीं मानता, तब तक बातचीत नहीं होगी। ईरान ने अमेरिका के सामने 7 शर्तें रखीं ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका तब तक ईरान का भरोसा नहीं जीत सकता, जब तक वह उसकी... [और पढ़ें]
1436. अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस, एक दोषी की फांसी पर रोक:18 साल पहले 70 मिनट में हुए थे 21 धमाके, 56... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों के मामले में दोषी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर रोक लगा दी है। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने तनवीर की याचिका पर सुनवाई की। तनवीर ने गुजरात हाईकोर्ट के 7 जुलाई के फैसले को चुनौती दी थी। गुजरात हाईकोर्ट ने 7 जुलाई, 2026 को सुनाए अपने फैसले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के 38 दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखी थी।... [और पढ़ें]
1437. भास्कर अपडेट्स:सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल, कुछ दिन पहले छोड़ी थी BJP (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता और बीजेपी के पूर्व नेता रामशरण नौटियाल सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा समेत कई नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। रामशरण नौटियाल पहले भी कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। करीब 12 साल पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। कांग्रेस नेताओं ने उनकी पार्टी में वापसी का स्वागत किया। कुमारी शैलजा ने कहा कि रामशरण नौटियाल बीजेपी में घुटन महसूस कर... [और पढ़ें]
1438. मणिपुर में चौबीस घंटे में 4 लोगों की हत्या:नाराज लोग शवों को मुख्यमंत्री आवास के बाहर छोड़ गए, पुलिस ने हटाया (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
मणिपुर में 24 घंटे के भीतर हिंसा की 2 घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह इम्फाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों की सीमा के पास लकड़ी लेने गए लोगों पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हुए और 3 लोग लापता बताए गए हैं। घटना से नाराज लोगों ने इम्फाल में मुख्यमंत्री के आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे पहले रविवार रात ... [और पढ़ें]
1439. दिल्ली में मेट्रो स्टेशन में घुसा संदिग्ध, VIDEO:CISF जवान ने 8 सेकेंड में दौड़कर पकड़ा; बैग में रखे अंडरगारमेंट... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध बैग लेकर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को CISF जवानों ने तुरंत पकड़ लिया। घटना CCTV में कैद हुई है। घटना 17 अक्टूबर की है, जानकारी आज सामने आई है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि व्यक्ति मेट्रो स्टेशन के सिक्योरिटी चेकिंग एरिया में पहुंचकर अपना बैग एक्स-रे स्कैनिंग के लिए रखता है। स्कैनिंग के दौरान बैग में एक संदिग्ध और घनी वस्तु दिखाई दी। जांच में सोने जैसा पाउडर मिला। इसके बाद ... [और पढ़ें]
1440. बॉम्बे HC बोला- प्रदर्शनकारी अपराधी न हो, बैकग्राउंड जानना जरूरी:2 अक्टूबर को मुंबई में जुटे थे CJP समर्थक,... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक याच‍िका की सुनवाई में सोमवार को कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है। लेकिन पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाने से पहले प्रदर्शनकारियों की पृष्ठभूमि और जनता की असुविधा पर विचार किया जाना भी जरूरी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में 'जेल भरो' आंदोलन किया था। प्रदर्शन के बाद मुंबई पुलिस ने आयोजकों और 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ ... [और पढ़ें]
परिणाम: 1421 - 1440 से 1500 [<<] [>>]

DE | EN | ES | FR | HI | IT | KO | NL | PT | RO | SV