hi.goobix.com

ऑनलाइन खेल   समाचार

क्रम: लोकप्रियता | प्रकाशन की तिथिपरिणाम: 121 - 140 से 521 [<<] [>>]
121. देवदत्त पडिक्कल 199 रन बनाकर आउट, दोहरे शतक से चूके:इंडिया-A ने न्यूजीलैंड-A पर 200+ रन की... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-26 06:06:45, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
देवदत्त पडिक्कल न्यूजीलैंड-A के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में दोहरे शतक से एक रन चूक गए। वे तीसरे दिन 199 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी की मदद से इंडिया-A ने पहली पारी में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 420 रन बना लिए थे। इस तरह भारत-A की कुल बढ़त 216 रन हो गई। न्यूजीलैंड के लिंकन में खेले जा रहे इस मुकाबले में पडिक्कल ने 248 गेंदों पर 199 रन बनाए। उनकी पारी में 24 चौके... [और पढ़ें]
122. सिंधु फ्रेंच ओपन का फाइनल हारीं:पहला गेम जीतने के बाद लगातार दो गेम गंवाए; साउथ कोरिया की एन से लगातार... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-25 12:06:59, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
भारत की पीवी सिंधु को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें वर्ल्ड नंबर-1 साउथ कोरिया की एन से यंग ने 16-21, 21-11, 21-12 से हराया। इस जीत के साथ यंग ने लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया। सिंधु ने पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन अगले दोनों गेम गंवा दिए। एन के खिलाफ यह उनकी लगातार 11वीं हार है। साल का दूसरा फाइनल खेल रही थीं सिंधु सिंधु के लिए निर्णायक गेम में वापसी कर... [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: अमर उजाला
123. धोनी सीएसके के लिए खेलना चाहते हैं एक और IPL सीजन, बोले- ‘मुझे टेस्ट से गुजरना होगा’, (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-25 08:06:52, प्रकाशक: प्रभात खबर
MS Dhoni ने IPL 2027 खेलने पर बड़ा अपडेट दिया. दिसंबर से पहले लेंगे फैसला, फिटनेस पर निर्भर करेगा खेलना. जानें पूरी खबर. [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: दैनिक भास्कर
124. पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई, दृढ़ संकल्प की सराहना... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-25 04:06:28, प्रकाशक: अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आइची-नागोया पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल की सराहना की है। भारत ने पैरा एशियन गेम्स में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया और 114 पदक जीते जो उनका इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ... [और पढ़ें]
125. सिलिकॉन वैली ओपन: अनाहत सिंह का सेमीफाइनल में सफर हुआ समाप्त, मलयेशिया की शिवसांगरी से मिली हार (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-24 08:06:52, प्रकाशक: अमर उजाला
भारत की अनाहत सिंह सिलिकॉन वैली स्क्वाश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी मलयेशिया की शिवसांगरी सुब्रहमण्यम से हारकर बाहर हो गईं। ... [और पढ़ें]
126. लियोनेल मेसी को स्पेन का सबसे बड़ा खेल सम्मान:स्पेन की राजकुमारी ने अवॉर्ड दिया, पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-24 06:07:02, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को स्पेन का सबसे प्रतिष्ठित खेल सम्मान प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड दिया गया। मेसी को स्पेन की राजकुमारी लियोनोर ने यह अवॉर्ड दिया। लियोनोर स्पेन के सिंहासन की उत्तराधिकारी हैं और उन्हीं के नाम पर ये पुरस्कार दिए जाते हैं। अर्जेंटीना के 39 साल के फॉरवर्ड को जून में इस पुरस्कार का विजेता चुना गया था। जूरी ने उन्हें शानदार करियर और वंचित बच्चों के स्वास्थ्य-शिक्षा में मदद के लिए दिया गया। ब्रिटिश लेखक जूलियन बार्न्स... [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: अमर उजाला
127. अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट हराया:ट्राई सीरीज जीती, राशिद खान ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-24 02:06:39, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
अफगानिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। शुक्रवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने 34.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इब्राहिम जादरान ने 96 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उन्होंने कप्तान रहमत शाह के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 35वें ओवर में... [और पढ़ें]
128. एशियन टेबल टेनिस:  भारत ने 72 साल बाद मिश्रित युगल में पदक पक्का किया, हरमीत-यशस्विनी की जोड़ी सेमीफाइनल... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-23 16:07:18, प्रकाशक: अमर उजाला
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े ने ऐतिहासिक पदक सुनिश्चित किया। हरमीत और यशस्विनी की मिश्रित युगल जोड़ ने एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही इन दोनों ने पदक पक्का कर लिया। ... [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: दैनिक भास्कर
129. दावा- ओलिंपिक क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी 2028 में:भारत की महिला टीम पहले ही क्वालिफाई, पुरुष टीम... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-23 12:07:21, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी 2028 में हो सकते हैं। PTI के मुताबिक, ICC ने अक्टूबर में दुबई में हुई बैठकों के बाद सदस्य देशों के साथ नया कैलेंडर साझा किया है। क्वालिफायर ऐसे मुकाबले होते हैं, जिनमें टीमें मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए खेलती हैं। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। महिला वर्ग में 4 टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। क्वालिफायर में 8-8 टीमें होंगी। हर क्वालिफायर से एक टीम ओलिं... [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: अमर उजाला
130. झारखंड के शिखर मोहन इंडिया-A टीम में शामिल:न्यूजीलैंड A के खिलाफ दूसरे-तीसरे चार दिवसीय मैच में खेलेंगे, रणजी... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-23 08:07:08, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
झारखंड के 21 साल के बाएं हाथ के ओपनर शिखर मोहन को इंडिया A टीम में शामिल किया गया है। वे न्यूजीलैंड A के खिलाफ चार दिवसीय सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। मोहन ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी में लगातार दो मैचों में शतक लगाए हैं। इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुना गया है। पहला मैच कल से न्यूजीलैंड A और इंडिया A के बीच सीरीज का पहला मैच शनिवार से लिंकन में शुरू होगा। इसके बाद दूसरा मैच 31 अक्टूबर से 3... [और पढ़ें]
131. एशियन पैरा गेम्स 2026: क्या बनेगा भारत का सबसे सफल अभियान? 2023 का रिकॉर्ड तोड़ने से एक गोल्ड और... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-23 08:07:05, प्रकाशक: अमर उजाला
आइची-नागोया एशियन पैरा गेम्स में भारत ने 104 पदक जीतकर 2023 हांगझोऊ खेलों के 27 स्वर्ण पदकों की बराबरी कर ली है। 24 अक्टूबर को एक दिन की प्रतियोगिता बाकी है। ... [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: दैनिक भास्कर
132. महज 22 दिनों में टूटा भारत का रिकॉर्ड, वनडे में श्रीलंका ने किया दूसरा सबसे बड़ा रन चेज (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-23 04:06:41, प्रकाशक: प्रभात खबर
श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रन का लक्ष्य हासिल कर वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज किया. महज 22 दिन पहले भारत ने 406 रन चेज किए थे. [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: दैनिक भास्कर
133. भारत को पैरा एशियन गेम्स में दिन का 5वां गोल्ड:हनी ने जेवलिन थ्रो में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया; बैडमिंटन में नीतेश,... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-23 04:06:38, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन शुक्रवार को अब तक 5 गोल्ड मेडल जीत लिए। इससे उसके 26 गोल्ड मेडल हो गए हैं। दिन का पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व आर्चरी में सोना जीता। उसके बाद नीतेश कुमार बैडमिंटन में चैंपियन बने। हनी जेवलिन थ्रो में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ एशियन चैंपियन बने। आज इंडिया को 5 गोल्ड, 7 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित 14 मेडल मिल चुके हैं। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर आ गया है। उसके पा... [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: अमर उजाला
134. IND vs NZ 1st T20I: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20 मैच, संजू सैमसन और नमन धीर बने जीत... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-22 14:07:27, प्रकाशक: प्रभात खबर
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 4 विकेट से जीता. संजू सैमसन ने 67 रन बनाए और नमन धीर के छक्के से टीम इंडिया ने 226 रन का लक्ष्य हासिल किया. [और पढ़ें]
135. फॉलोऑन खेल रही ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे:ट्रैविस हेड ने दूसरी पारी में शतक लगाया, रबाडा ने 3 विकेट लिए (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-22 14:07:25, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 6 विकेट पर 237 रन बना लिए हैं। टीम अब भी साउथ अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर से 89 रन पीछे है। ट्रैविस हेड ने 121 रन की शतकीय पारी खेली। स्कॉट बोलैंड और एलेक्स कैरी नाबाद हैं। फिलहाल पांचवें दिन का दूसरा सेशन जारी है। हेड ने 121 रन बनाए दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। निक मैडिनसन 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हेड औ... [और पढ़ें]
136. पैरा एशियन गेम्स: अंजनाबेन बंबाडिया ने महिला 400 मीटर वर्ग में दिलाया स्वर्ण पदक, जयंती को मिला रजत (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-22 10:07:22, प्रकाशक: अमर उजाला
पैरा एशियन गेम्स में भारत के पदक जीतने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी है। भारत को अंजनाबेन बुंबाडिया ने महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाया। इसी स्पर्धा में जयंती बेहेडा को रजत पदक मिला। ... [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: प्रभात खबर • दैनिक भास्कर
137. सीएम विजय ने की घोषणा: एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-22 08:07:06, प्रकाशक: अमर उजाला
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतने वाली पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनीषा रामदास को बधाई दी है। ... [और पढ़ें]
138. अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बने:फ्रेंचाइजी के लिए 10 IPL सीजन खेल चुके; 3 हैट्रिक लेने... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-21 12:07:14, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा की IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2027 के लिए स्पिन बॉलिंग कोच बनाया है। अमित दिल्ली की टीम में कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे। अमित ने अपने IPL करियर की शुरुआत दिल्ली की फ्रेंचाइजी से ही की थी। उस समय टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। वे अपने करियर के 10 सीजन दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। वे लीग में 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज भी हैं। दिल्ली ने अपने कोचिंग स्टा... [और पढ़ें]
139. बारिश से भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी-20 रद्द:सीरीज 2-2 से बराबर; 4 साल बाद घर पर सीरीज नहीं जीत सकी... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-21 08:07:16, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
बारिश की वजह से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 रद्द हो गया है। इसी के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। भारत 4 साल बाद घर पर सीरीज नहीं जीत सका। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2022 में 5 मैचों की सीरीज 2-2 ड्रॉ कराई थी। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से 6:30 बजे होने वाला टॉस ढाई घंटे लेट 9 बजे हुआ। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मैच 9-9 ओवर का किया गया। भारत ने शनिवार को 7.4 ओवर ... [और पढ़ें]
140. रवि शास्त्री बोले- बुमराह वर्ल्डकप तक तीनों फॉर्मेट न खेलें:टेस्ट को प्राथमिकता देने की सलाह दी, न्यूजीलैंड... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-21 08:07:16, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने बुमराह के ज्यादा इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि जसप्रीत बुमराह को अगले साल के अंत में होने वाले ODI वर्ल्ड कप तक तीनों फॉर्मेट नहीं खेलना चाहिए। शास्त्री ने रविवार देर रात स्टार स्पोर्ट्स में कहा कि बुमराह टेस्ट क्रिकेट खेलें। वनडे और T20 में उन्हें कभी-कभार ही उतारा जाए, ताकि वह चोट से बच सकें। बुमराह न्यूजीलैंड दौरे से कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। वे कीवियों के खिलाफ 2... [और पढ़ें]
परिणाम: 121 - 140 से 521 [<<] [>>]

DE | EN | ES | FR | HI | IT | KO | NL | PT | RO | SV