hi.goobix.com

ऑनलाइन खेल   समाचार

Goobix समाचार ऑनलाइन नए और लोकप्रिय समाचार दिखाता है। Goobix समाचार हर समाचार को मिले वोटों की संख्या से, या आपके भेजे गए समाचारों से, यह सीखता है कि क्या लोकप्रिय है।

क्रम: लोकप्रियता | प्रकाशन की तिथिपरिणाम: 6941 - 6960 से 7399 [<<] [>>]
6941. यूक्रेन: रूसी सैन्य हमलों में आम नागरिकों की मौत, अनेक घायल (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
यूक्रेन के दो बड़े शहरों, ख़ारकीव और कीव पर, हाल के दिनों में रूसी सैन्य बलों द्वारा किए गए हमलों में बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं और घरों व बुनियादी ढाँचे को भी नुक़सान पहुँचा है. [और पढ़ें]
6942. स्मृति मंधाना की नई पारी, लड़कियों के अधिकारों की करेंगी पैरवी (permalink) खेल
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
क्रिकेट के मैदान में स्मृति मंधाना की सफलता, उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की एक मिसाल है, जिसके बल पर उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई. अब एक नई भूमिका में उनका लक्ष्य लड़कियों के अधिकारों और समान अवसरों के पक्ष में आवाज़ बुलन्द करना है ताकि हर एक लड़की को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का मौक़ा मिल सके. [और पढ़ें]
6943. सीसा: धीमे ज़हर का घातक असर, हर साल 35 लाख मौतों की वजह (permalink) स्वास्थ्य
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 3, स्वास्थ्य, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
मकानों की पुताई के लिए पेंट, खाना पकाने के लिए बर्तन, खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन, मसाले और ऐसी ही अन्य वस्तुओं में सीसा (lead) का इस्तेमाल और उसके सम्पर्क में आना, स्वास्थ्य के लिए एक ऐसा बड़ा ख़तरा है जिसकी भरपाई कर पाना कठिन साबित होता है. इसके मद्देनज़र, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विषाक्त सीसा की रोकथाम के लिए जल्द से जल्द क़दम उठाने का आग्रह किया है. [और पढ़ें]
6944. शराब सेवन से हो सकता है कैंसर, जोखिमों की जाँच के लिए WHO की एआई पहल (permalink) स्वास्थ्य
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 4, स्वास्थ्य, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
योरोपीय संघ के 14 देशों में हुए एक सर्वेक्षण दर्शाता है कि केवल 15 प्रतिशत लोगों को ही यह जानकारी है कि शराब सेवन से स्तन कैंसर तक हो सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ऐल्कॉहॉल असल में सात प्रकार के कैंसर और हृदय व लिवर सम्बन्धी बीमारियों की भी वजह बन सकता है. यूएन एजेंसी ने इन्हीं जोखिमों की पहचान व परामर्श के लिए एक नया डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म शुरू किया है. [और पढ़ें]
6945. भारत: नई दिल्ली में टिकाऊ फ़ैशन की चमक, बेजोड़ कारीगरी को मिला सम्मान (permalink) राजनीति
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
फ़ैशन जगत में नएपन, ख़ूबसूरती और बेहतरीन कारीगरी के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति दायित्व का मेल भी अहम होता जा रहा है, ताकि टिकाऊ इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा सके. भारत में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और साझीदार संगठनों की पहल, ‘सर्कुलर डिज़ाइन चैलेंज’ प्रतियोगिता इसी सोच को एक नई उड़ान दे रही है, जो फ़ैशन डिज़ाइनर को ऐसे ही रचनात्मक प्रयोगों के लिए प्रोत्साहित करती है. [और पढ़ें]
6946. अफ़ग़ानिस्तान: 1.5 करोड़ लोगों को नहीं मिल पा रहा भरपेट भोजन (permalink) अर्थव्यवस्था
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 3, अर्थव्यवस्था, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
अफ़ग़ानिस्तान की आबादी का एक विशाल हिस्सा कुपोषण और पर्याप्त भोजन न मिल पाने की समस्या से जूझ रहा है और आने वाले महीनों में खाद्य सुरक्षा की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है. इसके मद्देनज़र, यूएन एजेंसियों ने बढ़ते भूख संकट से निपटने के लिए आपात सहायता और वित्तीय संसाधनों का आग्रह किया है. [और पढ़ें]
6947. सुरक्षा परिषद: ग़ाज़ा में टकराव फिर भड़कने का जोखिम, शान्ति प्रयासों पर बल (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
इसराइल में 7 अक्टूबर 2023 को हुए भयावह आतंकी हमलों और उसके बाद ग़ाज़ा पट्टी में इसराइली सैन्य कार्रवाई को हाल ही में तीन वर्ष पूरे हुए हैं. मध्य पूर्व शान्ति प्रक्रिया के लिए यूएन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि इस अवधि में हज़ारों लोगों की मौत हुई है, अनगिनत ज़िन्दगियाँ हमेशा बदल गई हैं, और घर व समुदाय तबाह हुए हैं. उन्होंने इस दुखद पड़ाव पर इसराइल व फ़लस्तीन के बीच शान्ति स्थापना के लिए प्रयास तेज़ करने का आग्रह किया है. [और पढ़ें]
6948. AI और हरित ऊर्जा का दौर: बदलती दुनिया में कहीं पीछे न छूट जाएँ कमज़ोर समुदाय (permalink) समाज
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, समाज, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
कृत्रिम बुद्धिमता (AI), डिजिटल टैक्नॉलॉजी और हरित ऊर्जा की बदौलत दुनिया तेज़ी से बदल रही है. प्रगति के नए रास्ते खुल रहे हैं, लेकिन क्या इनका लाभ सबको मिल पाएगा? संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था व आबादी से जुड़े ये बड़े परिवर्तन, सामाजिक-आर्थिक असमानताएँ बढ़ा सकते हैं, जिससे वंचित समुदायों के और पिछड़ने का ख़तरा है. [और पढ़ें]
6949. एबिये बाजार पर ड्रोन हमला, 153 लोगों की मौत; सूडान के बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, संयुक्त राष्ट्र ने जताई... (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 10:07:22, प्रकाशक: NDTV इंडिया
सूडान और दक्षिण सूडान के बीच विवादित एबिये क्षेत्र के अमिएत मार्केट पर हुए ड्रोन हमले में कम से कम 153 लोगों की मौत हो गई. ईंधन डिपो में लगी आग के कारण मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.... [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: UN News हिंदी
6950. भारत: हर घर नल से जल, स्वच्छ व नियमित आपूर्ति पर बल (permalink) राजनीति
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) के सहयोग से भारत सरकार का ‘जल जीवन मिशन’, देश के ग्रामीण इलाक़ों में स्थित घरों तक नल का पानी पहुँचाने और नियमित व सुरक्षित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटा है. इससे उन लाखों-करोड़ों महिलाओं और लड़कियों को राहत मिल रही है, जिन्हें पहले पानी भरकर लाने के लिए घंटों पैदल चलना पड़ता था. [और पढ़ें]
6951. साँस्कृतिक विरासत के अनमोल रंग: यूनेस्को सूची में भारत की अनूठी परम्पराएँ (permalink) समाज
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, समाज, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
नृत्य, कथाएँ, शिल्पकला, खेल, पर्व, उत्सव, परम्पराएँ... ये अमूर्त सांस्कृतिक विरासत, हमारे दैनिक जीवन में अनेक रूपों में प्रदर्शित होती है. ये हमसे पहले आई पीढ़ियों की धरोहर व उनका प्रतिबिम्ब होने के साथ-साथ वर्तमान में हमारी पहचान का सार भी हैं. हर वर्ष, 17 अक्टूबर को इसी विषय पर मनाया जाने वाला अन्तरराष्ट्रीय दिवस, इन जीवन्त विरासत का उत्सव मनाने और भावी पीढ़ियों के लिए उन्हें संरक्षित करने का एक अवसर है. [और पढ़ें]
6952. शान्ति की राह में सर्वस्व न्योछावर करने वाले शान्तिरक्षकों को श्रृद्धांजलि (permalink) राजनीति
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
विश्व के सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर, संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षक युद्धरत पक्षों के बीच तनाव में कमी में लाने, मानवीय सहायता की आपूर्ति और आम नागरिकों की रक्षा के लिए सेवारत हैं, और विशाल उम्मीदों और गौरव का स्रोत हैं. यूएन के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने इंडोनेशिया की अपनी यात्रा के दौरान शान्तिरक्षकों को श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए यह बात कही है. [और पढ़ें]
6953. खेत से थाली तक: नवाचारी समाधानों से बदल रही हैं ज़िन्दगियाँ (permalink) अर्थव्यवस्था
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, अर्थव्यवस्था, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने कहा है कि कुछ दशक पहले खाद्यान्न की कमी से लेकर अब रिकॉर्ड उत्पादन तक, भारत में कृषि क्षेत्र में प्रगति नई तकनीकों, निवेश और किसानों की मेहनत के ज़रिए सम्भव हुई है और अब अगला क़दम हर एक व्यक्ति के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करना, जलवायु प्रभावों से निपटना और आजीविकाओं को टिकाऊ बनाना है. [और पढ़ें]
6954. संक्षेप में: ग़ाज़ा में पाँच लाख लोग सहायता से वंचित, हेती में गैंग हिंसा में उछाल (permalink) समाज
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, समाज, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के अनुसार, वित्तीय संसाधनों की कमी की वजह से ग़ाज़ा में भूख से ग्रस्त परिवारों के लिए खाद्य सहायता में एक-तिहाई की कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जिससे लगभग पाँच लाख लोग प्रभावित हुए हैं. उधर, हेती में आपराधिक गुटों की हिंसा अब ग्रामीण इलाक़ों में भी फैल रही है और आम लोगों को बदले की भावना से निशाना बनाया जा रहा है. [और पढ़ें]
6955. जैवविविधता पर गहराते संकट के बीच, संरक्षण उपायों पर वैश्विक मंथन (permalink) विज्ञान
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 6, विज्ञान, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
आर्मीनिया की राजधानी येरेवान में सोमवार को जैवविविधता संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (COP17) आरम्भ हुआ है, जहाँ प्रकृति के विध्वंस को रोकने और वन्यजीवन को बचाने के उपायों पर चर्चा होगी. संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि 10 लाख से अधिक प्रजातियों के विलुप्त हो जाने का जोखिम है, प्रकृति को पहुँच रहे नुक़सान से करोड़ों लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. उनका भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि संरक्षण उपायों को कितनी तेज़ी से अमल में लाया... [और पढ़ें]
6956. यमन: भीषण टकराव से गहराता संकट, लाखों लोग जीवनरक्षक सहायता से वंचित (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 3, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
यमन में हूथी लड़ाकों और अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के सुरक्षा बलों के बीच हिंसक टकराव में, हाल के दिनों में तेज़ी आई है जिससे एक विशाल मानवीय संकट आकार ले रहा है. देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर, ताइज़ सबसे अधिक प्रभावित है और हिंसा प्रभावित इलाक़ों में सहायता पहुँचाने में बाधाओं की वजह से आठ लाख लोग जीवनरक्षक सहायता से कट गए हैं. [और पढ़ें]
6957. अफ़ग़ानिस्तान में भूख की त्रासदी: बाज़ारों में भोजन, लेकिन ख़रीदने की सामर्थ्य नहीं (permalink) अर्थव्यवस्था
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, अर्थव्यवस्था, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
क्या ऐसा हो सकता है कि खेतों में लहलहाती फ़सल हुई हो, दुकानों व बाज़ारों में खाद्य सामग्री भी उपलब्ध हो, मगर फिर भी आम नागरिक भूखे पेट सोने के लिए मजबूर हों. अफ़ग़ानिस्तान में फ़िलहाल यही हालात हैं, जहाँ समस्या भोजन की कमी नहीं है बल्कि उसका अफ़ग़ान नागरिकों की पहुँच से दूर होना है. [और पढ़ें]
6958. योरोपीय देशों में प्रदर्शन: हिंसा की निन्दा, तनाव घटाने के लिए सम्वाद पर बल (permalink) सुरक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 2, सुरक्षा, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
मानवाधिकार मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी, वोल्कर टर्क ने योरोप के अनेक देशों में हाल के दिनों में हुए विरोध प्रदर्शनों, हिंसा व आगज़नी और सुरक्षा बलों की कार्रवाई से उपजे हालात पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि लोगों को अपनी आवाज़ सुनाने का अधिकार है, आवश्यकता के अनुसार बल प्रयोग किया जाना होगा और तनाव में कमी लाने के लिए प्रदर्शनकारियों के साथ सार्थक सम्वाद करना होगा. [और पढ़ें]
6959. बांग्लादेश: लगभग हर दूसरी लड़की का विवाह, 18 साल की आयु से पहले (permalink) राजनीति
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: -2, राजनीति, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: UN News हिंदी
बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक झुग्गी में रहने वाली, 14 वर्षीया बुशरा का विवाह उसकी इच्छा के बिना ही कर दिया गया था. लेकिन अब वह एक स्कूल में है और एक पायलट बनना चाहती है. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) द्वारा समर्थित एक बाल संरक्षण केन्द्र और स्थानीय समुदाय के नेताओं की मदद से यह सम्भव हो पाया. [और पढ़ें]
6960. मैथ्स से लेकर AI तक रिसर्च के लिए बेस्ट हैं ये कॉलेज, 62 लाख तक पहुंचा प्लेसमेंट पैकेज (permalink) शिक्षा
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 3, शिक्षा, 2026-10-21 08:07:18, प्रकाशक: प्रभात खबर
अगर आपको मैथ्स के सवाल सुलझाने में मजा आता है और कंप्यूटर साइंस, AI या डेटा साइंस में करियर बनाना चाहते हैं, तो चेन्नई मैथमेटिकल इंस्टीट्यूट (CMI) आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. यहां पढ़ाई के साथ रिसर्च पर जोर दिया जाता है. खास बात यह है कि पिछले पांच साल में यहां का सबसे बड़ा सालाना प्लेसमेंट पैकेज 62 लाख रुपये तक पहुंचा है. [और पढ़ें]
परिणाम: 6941 - 6960 से 7399 [<<] [>>]

DE | EN | ES | FR | HI | IT | KO | NL | PT | RO | SV