hi.goobix.com

ऑनलाइन खेल   समाचार

क्रम: लोकप्रियता | प्रकाशन की तिथिपरिणाम: 161 - 180 से 521 [<<] [>>]
161. पाकिस्तान के रिजवान-इमाम की जांच अंतिम दौर में:PCB चीफ नकवी बोले- कुछ दिनों में रिपोर्ट आएगी; ड्रेसिंग रूम... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-12 18:06:59, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
पाकिस्तान क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बल्लेबाज इमाम-उल-हक के खिलाफ चल रही जांच अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने गुरुवार को लाहौर में बताया कि नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) को रिजवान से कुछ और जानकारी चाहिए। इसके बाद एजेंसी अपनी रिपोर्ट कुछ दिनों में बोर्ड को सौंप सकती है। दोनों खिलाड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम के ... [और पढ़ें]
162. सिराज को वनडे में क्यों नहीं मिल रहा मौका:टेस्ट में जगह पक्की; वर्ल्ड कप 2023 के बाद 10 मैचों में सिर्फ... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-12 18:06:59, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
मोहम्मद सिराज टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के भरोसेमंद तेज गेंदबाज हैं, लेकिन वनडे में उनकी जगह पहले जैसी मजबूत नहीं रही। न्यूजीलैंड दौरे पर वे शुरुआती तीन वनडे में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने। वर्ल्ड कप 2023 के बाद से उन्होंने सिर्फ 10 वनडे खेले हैं और 9 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 47.44 रहा। अब टेस्ट सीरीज से पहले उनके वनडे में नहीं खेलने और तैयारी के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। पहले समझिए, न्यूजीलैंड... [और पढ़ें]
163. आईओए: पीटी उषा की दोबारा अध्यक्ष बनने की उम्मीद बरकरार, आइस हॉकी संघ ने किया नामित; दावेदारी रहेगी... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-12 18:06:57, प्रकाशक: अमर उजाला
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा को राहत मिली है। आइस हॉकी संघ ने पीटी उषा को आम सभा के लिए अपने दो प्रतिनिधियों में से एक के रूप में नामित किया है। इससे दोबारा अध्यक्ष बनने की उनकी दावेदारी कायम है। ... [और पढ़ें]
164. सूर्यवंशी बने दुनिया के सबसे युवा टी-20 कप्तान:15 साल 232 दिन की उम्र में बिहार की कमान संभाली; सूर्यकुमार... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-14 08:06:51, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नया सीजन आज से शुरू हो गया। शनिवार को 19 मैच हो रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमा दी है। बिहार-सौराष्ट्र मैच में बना सूर्यवंशी का रिकॉर्ड इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बिहार और सौराष्ट्र के बीच मैच खेला जा रहा... [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: प्रभात खबर
165. विश्व चैंपियनशिप: मिश्रित ट्रैप टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, भारत ने 13 पदकों के साथ खत्म किया अभियान (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-13 14:07:04, प्रकाशक: अमर उजाला
भारत का दोहा में हुए आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में अभियान 13 पदकों के साथ समाप्त हो गया है। भारत की ट्रैप टीम शुक्रवार को पदक नहीं जीत सकी। ... [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: दैनिक भास्कर
166. जेम्स एंडरसन काउंटी टीम सरे से खेलेंगे:25 साल लंकाशायर में रहे, टीम ने कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया; 2026 सीजन... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-12 12:07:10, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 2027 में काउंटी चैंपियनशिप में सरे की टीम से खेलेंगे। 25 साल तक एंडरसन लंकाशायर से जुड़े रहे, लेकिन टीम ने अगले सीजन के लिए उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके 44 साल के एंडरसन ने 2026 के काउंटी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 50 विकेट लिए और लंकाशायर के प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए थे। लंकाशायर से अलग होने पर एंडरसन निराश हुए एंडरसन ने लं... [और पढ़ें]
167. WTC की टीमें बढ़ाने पर ICC की बैठक:बाली में 12 टीमों की चर्चा, ODI का भविष्य और 2027-31 के नए... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-12 10:07:02, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
ICC की बाली में चल रही बोर्ड मीटिंग में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की टीमों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 करने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके अलावा वनडे क्रिकेट के भविष्य और 2027-31 के नए फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) पर भी बातचीत होगी। हालांकि, अगले साइकल में 9 टीमें ही खेलने की संभावना है। 2027 से 2031 तक का FTP पेश होगा ICC की बैठक में 2027 से 2031 तक के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) पर भी चर्चा होगी। मौजूदा F... [और पढ़ें]
168. न्यूजीलैंड ने फुटबॉल मैच में भारत को 5-0 से हराया:पहले हाफ में 3 गोल, जेसी रैंडल ने दो बार गेंद को गोलपोस्ट... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-12 10:07:02, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय फुटबॉल टीम को पहले इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में 0-5 से हार मिली। ऑकलैंड के गो मीडिया स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले हाफ में ही 3 गोल की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में दो और गोल कर न्यूजीलैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। वर्गीस से गेंद अपने ही गोलपोस्ट में गई न्यूजीलैंड को पांचवें मिनट में बढ़त मिली, जब भारत के डिफेंडर बिजॉय वर्गीस से गेंद अपने ही गोलपोस्ट में चली गई। इसके बाद जे... [और पढ़ें]
169. ब्रेट रैंडेल को पहली बार न्यूजीलैंड टीम में मौका:भारत के खिलाफ आखिरी 2 वनडे के लिए स्क्वॉड में शामिल; 5वें... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-12 02:06:34, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए 31 साल के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को टीम में शामिल किया है। रैंडेल को पहली बार सीनियर इंटरनेशनल टीम में जगह मिली है। इसके अलावा ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन पांचवें और आखिरी वनडे के लिए टीम से जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा, जबकि पांचवां मैच रविवार को होगा। 5 मैचों की सीरीज में भारतीय... [और पढ़ें]
170. इंदौर में IBSF विश्व स्नूकर चैंपियनशिप आज से:पंकज आडवाणी और अनुपमा रामचंद्रन समेत 22 भारतीय खिलाड़ी... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-12 02:06:34, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
इंदौर में पहली बार बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्नूकर प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा। 12 से 21 नवंबर तक यशवंत क्लब में IBSF विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुनिया के 30 से अधिक देशों के खिलाड़ी खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। चैंपियनशिप में भारत की 22 सदस्यीय टीम भी हिस्सा लेगी। इसमें देश के दिग्गज स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी और महिला चैंपियन अनुपमा रामचंद्रन शामिल हैं। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खि... [और पढ़ें]
171. कौन हैं लक्ष्य रायचंदानी? अफगानिस्तान के खिलाफ 93 रन की पारी खेल भारत को पहुंचाया U-19 एशिया कप के फाइनल... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-12 14:07:05, प्रकाशक: प्रभात खबर
लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में 93 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. जानिए कौन हैं लक्ष्य, कहां से शुरू हुआ उनका क्रिकेट सफर और कैसा रहा है अब तक का करियर. [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: दैनिक भास्कर
172. सैफ चैंपियनशिप: भारत ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, मालदीव को एकतरफा अंदाज में हराया; सुहेल अहमद भट... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-11 18:07:00, प्रकाशक: अमर उजाला
भारत ने मालदीव को हराकर सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए सुहेल अहमद भट ने मैच का एकमात्र गोल दागा जो अंत में जाकर निर्णायक साबित हुआ। ... [और पढ़ें]
173. बांग्लादेशी मुस्तफिजुर ने IPL-2027 ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराया:KKR टीम ने पिछले साल निकाला था; ढाका में... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-11 16:07:29, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने IPL-2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन शहरयार नफीस ने इसकी पुष्टि की है। मुस्तफिजुर को पिछले सीजन शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे IPL के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बने थे। हालांकि, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बीच उनके IPL में खेलने को लेकर विरोध शुरु हो गया था। इ... [और पढ़ें]
174. चौरीचौरा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कानपुर सेंट्रल से निकलते ही हुआ हादसा (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 4, आपदाएँ, 2026-11-11 16:07:26, प्रकाशक: NDTV इंडिया
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद चौरीचौरा एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतर गया. घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया.... [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: प्रभात खबर
175. लक्ष्य सेन ने जापान मास्टर्स का खिताब जीता:फाइनल में वर्ल्ड नंबर-15 कोकी वातानाबे को 3 गेम में हराया; 2... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-15 06:06:43, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कुमामोटो जापान मास्टर्स 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए मेंस सिंगल्स के फाइनल में लक्ष्य ने जापान के वर्ल्ड नंबर-15 कोकी वातानाबे को 13-21, 21-18, 21-14 से हराया। एक घंटे 4 मिनट तक चले मुकाबले में लक्ष्य ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया। लक्ष्य का यह लगातार दूसरा BWF वर्ल्ड टूर खिताब है। इससे दो हफ्ते पहले उन्होंने जर्मनी में हायलो ओपन का ... [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: अमर उजाला
176. अर्शदीप-समरीन की सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात:IPL में बढ़ीं नजदीकियां; गुरुद्वारों में साथ मांगी मन्नत, न्यूजीलैंड... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-12 02:06:34, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई कर ली। उन्होंने न्यूजीलैंड में समरीन कौर को अंगूठी पहनाई। समरीन ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें अर्शदीप उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते दिखे। अब ऐसे में सवाल है कि दोनों की लव स्टोरी शुरू कैसे हुई? दरअसल, दोनों सोशल मीडिया पर मिले थे। इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं। इसी साल मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल मैच के दौरान पहली बार अ... [और पढ़ें]
अन्य स्रोत: प्रभात खबर
177. रहमत शाह ICC टेस्ट रैंकिंग में गिल से आगे निकले:टॉप-10 में पहुंचने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी; 173... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-11 10:07:15, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
अफगानिस्तान के टेस्ट और वनडे कप्तान रहमत शाह ICC की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वे ICC की पुरुष टेस्ट रैंकिंग की किसी भी कैटेगरी के टॉप-10 में जगह बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रहमत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शारजाह में खेले गए पहले टेस्ट में 173 रन बनाए थे। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक था। इस साल उन्होंने दूसरी बार सेंचुरी लगाई। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने रैंकिंग में 6... [और पढ़ें]
178. पाकिस्तान-श्रीलंका दूसरा टेस्ट लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट:स्मॉग और खराब एयर क्वालिटी के कारण PCB का फैसला;... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-11 04:06:37, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। मुकाबला 17 नवंबर से रावलपिंडी में ही खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट जारी है। लाहौर में स्मॉग के कारण बदला वेन्यू लाहौर इन दिनों मौसमी स्मॉग की चपेट में है। स्विस कंपनी IQAir के मुताबिक, 10 नवंबर को लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था। हर साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच पाकिस्तान औ... [और पढ़ें]
179. आर्यवीरः जब सहवाग ने बेटे को बधाई देते हुए लिखा- 'फ़रारी 23 रन से रह गई' (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-11 04:06:33, प्रकाशक: BBC हिंदी
पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने मंगलवार को यूएई के ख़िलाफ 160 रनों की आतिशी पारी खेली. लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफ़र बहुत आसान नहीं रहा.... [और पढ़ें]
180. पोलियो को मात देकर बने क्रिकेटर,अब देश के लिए खेलेंगे:इंदौर के कमल का भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम में... (permalink)
स्कोर: +1
स्कोर: -1
स्कोर: 1, खेल, 2026-11-11 02:06:46, प्रकाशक: दैनिक भास्कर
जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर सपने देखने और उन्हें पूरा करने का जज्बा हो तो रास्ते निकल ही आते हैं। इंदौर के दिव्यांग क्रिकेटर कमल कंचोले (32) इसकी मिसाल हैं। महज दो साल की उम्र में पोलियो के कारण उनके पैर जवाब दे गए, लेकिन क्रिकेट खेलने का सपना कभी नहीं टूटा। करीब 10 साल की मेहनत और लगातार अभ्यास के बाद अब उन्होंने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में जगह बना ली है। मध्यप्रदेश से भारतीय टीम में चयनित होने वा... [और पढ़ें]
परिणाम: 161 - 180 से 521 [<<] [>>]

DE | EN | ES | FR | HI | IT | KO | NL | PT | RO | SV